प्रथ्वीपुर में पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, 3 की मौत, एक की हालत गंभीर, बॉडी काट कर निकाले गए शव, जानिए कैसे हुआ हादसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में प्रथ्वीपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एक कार पेड़ से टकराकर चकनाचूर हो गई। इसमें सवार चार में से तीन की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। हादसा इतना भवायह था कि पुलिस को ग्रामीणों की मदद से कार की बॉडी काटकर शव निकालना पड़े। इसमें ही सुबह के चार बज गए। बॉडी काटने के लिए पुलिस ने रात में औजारों की व्यवस्था की और अंधेरा होने के कारण टार्च की रोशनी में बचाव कार्य का अंजाम देना पड़ा।
पार्टी में जाने के लिए निकले थे क्रेटा कार से
जानकारी के अनुसार विनोद यादव निवासी कनौरा, दीपक यादव निवासी सरसौरा, नरेंद्र यादव और साहब सिंह यादव निवासी मोहनपुरा कार से पृथ्वीपुर जा रहे थे। चारों नेगुआ में पार्टी के लिए गए थे। रात करीब 10 बजे रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विशनपुरा के पास सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इसमें विनोद, दीपक और नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों का रेस्क्यू किया। पेड़ से टकराने के कारण कार चकनाचूर हो गई थी। ऐसे में युवको को कार से निकालने में खासी मशक्कत करना पड़ी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS