सीबीआई ने 5 आरोपियों को सुनवाई 7 साल की सजा, कोर्ट में 62 गवाह और 250 दस्तावेजों को किया पेश

भोपाल - सीबीआई ने 10 साल बाद 5 आरोपियों को 7 साल की सजा सुनाई है। सभी आरोपी साल 2012 में जेल प्रहरी परीक्षा में व्यापम घोटाले में शामिल थे। सीबीआई के स्पेशल जज नीतिराज सिंह सिसोदिया ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को 7-7 साल की सजा सुनाई है।
इस मामले में सीबीआई ने कोर्ट में 62 गवाह और 250 दस्तावेजों को पेश किया था। इस मामले की लगातार सुनवाई चल रही थी। जेल प्रहरी व्यापम घोटाले में आरोपी प्रदीप सिंह रावत, विजय त्यागी, देवेंद्र गौड़, दीवान पलिया और नितिन उपाध्यय के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई थी। सीबीआई ने घोटाले से जुड़े हुए कई अन्य दस्तावेजों को भी कोर्ट के समक्ष रखा। गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सजा सुनाई गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS