chandra grahan 2023 : उपछाया ग्रहण रात्रि 11.31 बजे,आंशिक ग्रहण 1.05 बजे होगा शुरू

भोपाल। चमकीली चांदनी के लिए जाना जाने वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज (28 अक्टूबर) मध्यरात्रि में अपनी चमक को खोता नजर आएगा। पृथ्वी से इस समय लगभग 369425 किमी दूर स्थित चंद्रमा, आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साए में रहेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्यों को बताने विद्या विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन किया।
उपछाया ग्रहण चलता रहेगा
सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण की शुरूआत उपछाया ग्रहण से आज रात 11 बजकर 31 मिनट के कुछ बाद होगी, लेकिन महसूस होने वाला आंशिक ग्रहण मध्यरात्रि के बाद 1 बजककर 5 मिनट पर आरंभ होगा जो कि रात्रि 1 बजकर 44 मिनट पर अधिकतम ग्रहण की स्थिति होगी। यह आंशिक ग्रहण रात लगभग 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी उपछाया ग्रहण तो चलता रहेगा जो कि पूरी तरह 3 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। सारिका ने बताया कि इस तरह वैज्ञानिक रूप से ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी, लेकिन महसूस होने वाले आंशिक ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 17 मिनट होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS