राष्ट्रपति के दौरे में बदलाव, सिंधिया परिवार के साथ करेंगी शाही भोज, देखें पूरा शेड्यूल

राष्ट्रपति के दौरे में बदलाव, सिंधिया परिवार के साथ करेंगी शाही भोज, देखें  पूरा शेड्यूल
X
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 13 जुलाई को पहले ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस स्थित म्यूजियम का भ्रमण करेगी। उसके बाद सिंधिया परिवार के साथ शाही भोज करेंगी। पहले ये कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं था लेकिन हाल ही में इसके भी जोड़ा गया है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

ग्वालियर : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 13 जुलाई को ग्वालियर के द्वारे पर रहेगी। जहां पर वो आईआईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर बच्चों से संवाद करेगी। साथ ही आईआईटीएम परिसर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगीं। लेकिन इस दौरान उनके कार्यक्रम में बदलाव किये गए है। बता दें अब राष्ट्रपति पहले ग्वालियर स्थित जय विलास पैलेस स्थित म्यूजियम का भ्रमण करेगी। उसके बाद सिंधिया परिवार के साथ शाही भोज करेंगी। पहले ये कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं था लेकिन हाल ही में इसके भी जोड़ा गया है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

सिंधिया परिवार के साथ शाही भोज करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के कार्यक्रम में बदलाव के चलते आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की प्रस्तावित ग्वालियर यात्रा के दौरान एयरबेस से पहले ट्रिपल लेयर सिक्युरिटी के साथ सीधे जयविलास पैलेस पहुंचेगी। जहां पर वह संग्राहलय का भ्रमण करेंगी। साथ ही सिंधिया परिवार के साथ शाही भोज करेंगी। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे ग्वालियर आएंगी। शाम 4.25 बजे एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति की पूरी सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था ब्ल्यू बुक के अनुसार की गई है।

जानें क्या है ब्ल्यू बुक सुरक्षा व्यवस्था

दरअसल, ब्लू बुक ((Blue Book) एक तरह से गाइडलाइन का समूह है, जिसमें किसी भी VVIP की सुरक्षा को लेकर फॉलो किए जाने वाले नियमों की जानकारी लिखी होती है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी के पास है और एसपीजी की ब्ल्यू बुक के हिसाब से ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति सिक्योरिटी का ख्याल रखा जाता है। इस बुक में पीएम-राष्ट्रपति की सिक्योरिटी में फॉलो की जाने वाली गाइडलाइन की पूरी जानकारी लिखी होती है और उसके हिसाब से ही प्रोटोकॉल तय की जाती है।

Tags

Next Story