INDORE NEWS; यात्रीगण कृपया ध्यान दे ! उज्जैन स्टेशन पर आधा दर्जन ट्रेनों के ठहराव समय में हुआ बदलाव, यहां देखें लिस्ट

इंदौर : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेल प्रशासन द्वारा हाल ही में रतलाम मंडल से होकर जानें वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों के समय में बदलाव किया गया हैं।। इसके साथ ही उज्जैन-इंदौर पैसेंजर सहित आधा दर्जन ट्रेनों के ठहराव समय में बदलाव किया गया हैं।इसके साथ ही उनके आनेजाने के समय में भी बदलाव किया गया है। जिनमे आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, उज्जैन-इंदौर पैसेंजर स्पेशल सहित अन्य ट्रेनों के नाम शामिल है। यात्री द्वारा अनुरोध किया जाता है कि घर से निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक साइट पर विजिट कर गाड़ियों की जानकारी पहले ले।
इन ट्रेनों की समय में भी हुआ बदलाव
= रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर ठहराव देने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय मे बदलाव किया गया हैं। जिनमे गाड़ी संख्या 09351 उज्जैन-इंदौर पैसेंजर स्पेशल 20 अक्टूबर से उज्जैन से सुबह 6 बजे चलेगी तथा फतेहाबाद सुबह 6.32 और अजनोद 7.08 पहुंचेगी। दोनों स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रहेगा।
= इसके अलावा प्रयागराज से 20 अक्टूबर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14116 प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन सुबह 6.40 पहुंचेगी और 10 मिनट बाद इंदौर के लिए रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 09518 उज्जैन-नागदा पैसेंजर स्पेशल 20 अक्टूबर से उज्जैन से 7 बजे के स्थान पर 7.10 बजे चलेगी।
= जयपुर से 21अक्टूबर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19713 जयपुर-कुर्नूल सिटी एक्सप्रेस, उज्जैन सुबह 7 बजे पहुंचेगी। गांधी नगर से 19 अक्टूबर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22468 गांधी नगर कैपिटल वाराणसी एक्सप्रेस उज्जैन सुबह 7 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 19165, 19167 अहमदाबाद दरभंगा वाराणसी सिटी साबरमती एक्सप्रेस, अहमदाबाद से 20 अक्टूबर से चलने वाली ट्रेन का 6.50 बजे उज्जैन आगमन होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS