बदला मौसम: मध्यप्रदेश के कई जिलों में सुबह से बारिश, बादलों का डेरा, ठंड बढ़ी, दो दिन रहेंगे ऐसे हालात

भोपाल। जैसी संभावना थी वही हुआ। भविष्यवाणी के अनुसार भोपाल, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना तथा ग्वालियर-चंबल संभाग के अधिकांश शहरों में सुबह 7 बजे से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। यह मौसम अगले दो दिन तक रहने की संभावना है। इसे मावठे की बारिश माना जा रहा है। इससे रबी फसलों काे फायदा होगा। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।
प्रदेश में छा सकता है कोहरा
मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश भर में कोहरा छाने की संभावना है। ठंड एक जनवरी तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय घेरे के रूप में सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन पश्चिमी मध्यप्रदेश से गुजर रही है। पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्से में चक्रवातीय गतिविधियां अरब सागर के काफी पास हैं। इसी कारण बहुत ज्यादा नमी आ रही है। इसका असर ट्रफ लाइन में काफी अस्थिरता के साथ दिखाई देने लगा है।
रबी फसल के लिए फायदेमंद
सुबह से चल रही बारिश रबी की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। अभी किसान खेतों में ट्यूबवेल चलाकर पानी दे रहे हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना में भारी वर्षा की सम्भावना, प्रदेश के दक्षिण हिस्से को छोड़ सभी जगह छाएंगे बादल, कई जगह बारिश की सम्भावना। भारत के गुजरात, राजस्थान और यूपी में भी कई जगह हो सकती है बारिश।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS