Chhatarpur News: घोड़े पर बैठकर दलित दूल्हे ने निकाली रास...तो दबंगों ने की पत्थरबाजी

छतरपुर। दलित दूल्हे का घोड़े पर बैठकर रास/घुमाई करना दबंगों को पसंद नहीं आया। उन्होंने बरात पर पथराव किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बरातियों की शिकायत पर 50 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। मामला बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौरई ग्राम का है। रितेश अहिरवार की शादी है। देवी पूजन के लिए उसने घोड़े पर बैठकर रास/घुमाई निकाली। यह दबंगों को पसंद नहीं आया। पहले तो विवाद हुआ। फिर दबंगों ने पथराव कर दिया। सूत्रों का कहना है कि हमलावर ज्यादातर यादव समाज के हैं। बाद में एसपी अमित सांघी खुद गांव पहुंचे।
उपद्रव को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है
दो थाना प्रभारियों की 15 सदस्यीय टीम के साथ बरात सागर जिले के शाहगढ़ के लिए रवाना हुई। पुलिस ने खुद फरियादी बनकर शिकायत दर्ज की है। बलवा, मारपीट के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत यह मुकदमा दर्ज किया गया है। सुबह चार बजे तक तो एफआईआर दर्ज करने का सिलसिला चलता रहा। एसपी अमित सांघी ने बताया कि पथराव में आम लोगों को चोटें नहीं आई हैं। एसडीओपी समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं। उपद्रव को रोकने के लिए कार्यवाही की जा रही है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
आरोपियों पर रास्ता रोकना, बलवा का प्रयास, बलवा करना, पथराव करना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, मारपीट करना, धमकी देना, एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं सहित अन्य धाराओं 341, 353, 333, 147, 148, 149, 150, 152, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से अभी आरोपियों के नाम उजागर नहीं किए हैं। गिरफ्तार करने के बाद नाम सार्वजनिक किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS