ChhatarPur Samvad 2023 : छतरपुर में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के सवालों पर, कांग्रेस पर बरसे वीडी शर्मा

ChhatarPur Samvad 2023 : हरिभूमी व INH न्यूज चौनल का अलग-अलग क्षेत्रों के विकास के रोडमैप पर आधारित संवाद 2023 कार्यक्रम 22 जुलाई से 28 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में करा रहा है। इन सभी कार्यक्रमों में इन क्षेत्रों के दिग्गजों समेत प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा शिक्षा व इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रही जानी मानी हस्तियां हिस्सा ले रही है। इन कार्यक्रमों में हरिभूमि व आईएनएच न्यूज चौनल के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के सवालों का ये दिग्गज सामना कर रहे है । मंगलवार की शाम को हुए इस कार्यक्रम में छतरपुर के बीजेपी और कांग्रेस के वारिष्ठ नेता शामिल हुए। प़क्ष और विपक्ष के लोगों ने शहर के विकास को लेकर चर्चा हुए, जिसमें जनता ने भी अपना प़क्ष रखा और जनप्रतिनिधियों से सवाल किए।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - कितना डरे है आप, 2018 का भय, 2023 में कितना डराता है
वीडी शर्मा - भारतीय जनता पार्टी में जो काम करते है, वो कभी डरते नहीं है। डरते वो लोग है जो जनता के सामने होते कुछ है और करते कुछ है। हम जो बात करते है आंख में आंख मिलकर बात करते है। हम कभी न डरे है और ना कभी डरेंगे। काम करते रहेंगे ये हमारा संकल्प है, देश के अंदर, प्रदेश के अंदर और सभी क्षेत्रों में भी, खजुराहो में भी। हमारी काम करने की यात्रा जारी है और लगातार रहेगी। इसलिए डरने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - अगर डरे नहीं है तो दिल्ली से इतने नेता बार बार क्यों आ रहे है।
वीडी शर्मा - भारतीय जनता पार्टी के पास ऐसा नेतृत्व है, जो कार्यकर्ता के नाते थे अथक मेहनत करता है। राजनीति का कल्चर बदलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्ष के शासन काल में एक दिन की छुट्टी नहीं ली है। देश के गृहमंत्री ने इन क्षेत्र में जब से अपना स्थान संभाला है, तब से उन्होंने यह नहीं देखा की पीछे क्या है। लगातार काम करते हुए आगे बढ़ रहे है। इसलिए मध्यप्रदेश भी उसका एक हिस्सा है और चुनाव राजनीति का अहम हिस्सा है। इसके लिए हमारा नेतृत्व इतनी मेहनत कर सकता है कि प्रधानमंत्री भी आ सकते है, गृहमंत्री भी आ सकते है, देश का कोई भी नेत्त्व आ सकता है, हमारा मुख्यमंत्री दिनरात मेहनत कर सकता है। जब दिन रात मेहनत करेंगे तो वो मंडल पर भी जाएंगे, बूथ पर भी जाएंगे, ये तो भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सक्रियता है। देशभर में जो भी अभियान होते है उनमें प्रधानमंत्री भी आते है, गृहमंत्री भी आते है और नेता भी आते है। और ये तो हमारा सौभाग्य है कि हमे मार्गदशर्न के लिए इतने बड़े नेता आते है।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - एमपी में इतने बड़े नेता होने के बाद भी दिल्ली के नेताओं को मेहनत करनी पड़ रही हैं।
वीडी शर्मा - हमारा नेतृत्व हमेशा से सजगता के साथ, तत्पर्ता के साथ काम की भूमिका में हमेशा से रहते है। अमित शाह देश के गृहमंत्री है, लेकिन पार्टी में वह कार्यकर्ता की भूमिका में है। ऐसा माना जाता है कि अमित शाह ने राजनीति में भाजपा को सबसे बड़ा दल बनाया है। देश की राजनीति में एक नई संस्कृति विक्सित करने का काम पीएम मोदी और गृहमंत्री ने किया है। मोदी, शाह और नड्डा के आने से हमे और ताकत मिलती है। हमारा नेतृत्व हमे मार्गदर्शन के लिए हमेशा और लगातार खड़ा है।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - कांग्रेस के नेताओं को आप थके और चुके नेता बताते है। फिर भी आप इतनी मेहनत कर रहे है।
वीडी शर्मा - राजनीति के क्षेत्र में हम कभी किसी को कमजोर नहीं मानते है। चाहे वो कितना ही कमजोर क्यों नहीं हो। हमारा नेतृत्व माइक्रो मेनेजमेंट से लेकर माइनूट प्लानिंग में विश्वास रखता है। इसलिए सारी चीजे हमारे पक्ष में होते हुए भी उन चीजों को छोड़ते नहीं है। इसलिए कम कही जीते है तो और अच्छा कैसे जीतेंगे, कहीं लूज किया है तो उसे विजय की ओर कैसे ले जाएंगे। हमारा हमेशा से प्रयास होता है अच्छा करना, और अच्छ कैसे किया जा सकता है। किसी की स्थिति कैसी भी हो, हमे हमारा संगठन मजबूत करना है, हमने क्या किया जनता तक पहुंचाना है।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - दिग्विजय सिंह - कमलनाथ की जोड़ी की सक्रियता आपको परेशान किए हुए है?
वीडी शर्मा - 2018 के चुनाव में भाजपा के मत ज्यादा मिले थे। बीजेपी की सीटें थोड़ी कम हो गई थी, लेकिन जनता ने समर्थन भारतीय जनता पार्टी को दिया था। 15 महीने की कांग्रेस की सरकार जब चली कमलनाथ के नेतृत्व में, जो दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से चला रहे थे। कांग्रेस के कैबिनेट मिनिस्टर कहते थे कि इस सरकार को पीछे से चलाने वाले इस प्रदेश के सबसे बड़े माफिया है। कैबिनेट के मंत्री कहते थे कि प्रदेश के सबसे बड़े भूमाफिया, शराब माफिया, रेत माफिया मिस्टर बंटाढ़ार सबसे बड़ी भूमिका थेे। कांग्रेस के मिस्टर कहते थे कि इतना भ्रष्टाचार हो गया है कि पैसा उपर तक जाता है। शिवराज सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं को कमलनाथ ने यह कहकर वापिस कर दिया था कि पैसा नहीं है। कांग्रेस ने लाखों गरीब परिवारों का हक छीन लिया था। इन बातों को लेकर ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा की जो वादे किए थे वो पूरे नहीं हो रहे, इसलिए में सड़क पर उतर जाउंगा और वो सड़क पर आए। कांग्रेस के अपने अंर्तकलह से सरकार गिरी, ये सरकार किसी ने गिराई नहीं, जब सरकार गिरी तो बीजेपी की जिम्मेदारी थी की जो सरकार गिरी, हमे अपनी सरकार बनाना है। हमने सरकार गिराई नहीं थी, ये मध्यप्रदेश भी जानता है और लोग भी जानते है।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - दिग्विजय सिंह को वीडी शर्मा से इतनी मोहब्बत क्यों?
वीडी शर्मा - जब में छात्र राजनीति में जनरल सेकेट्री था, उस समय दिग्विजय सिंह मुझ पर आरोप लगाते थे, कि व्यापम के सबसे बड़े गिरोह का हीरो वीडी शर्मा है। उस समय मैंने कहा था कि दिग्विजय सिंह इसका जबाव तो आंख से आंख मिलाकर देना पड़ेगा, और कोर्ट के अंदर आज भी जिस धाराओं के अंदर राहुल गांधी को सदस्यता छोड़नी पड़ी है, उन्हीं धाराओं के अंदर एफआईआर दर्ज होकर चालान पुटअप हो गया है। दिग्विजय सिंह को जबाव देना पड़ेगा जो उन्होंने कहा है, लेकिन मेरे मित्र तो वह पुरानी है, पता नहीं उन्हें मुझ से क्या परेशानी है। जो लगातार मुझ पर आक्रमण करते है।
डॉ हिमांशु द्विवेदी - इतना सबकुछ अच्छा था तो छतरपुर में 6 में से 5 सीटों कांग्रेस के पास कैसे?
वीडी शर्मा - राजनीति में कभी समीकरण भी काम करते है। उन समीकरणों के तह जो हुआ होगा वो घटित हुआ होगा, लेकिन आज मैं अपने जिले की छतरपुर की जनता को कहना चाहता हूं की राजनीतिक विकास को हमारी जनता ने देखा है कि बुंदेलखड में किस प्रकार विकास हुआ है। बुंदलेखड में नेता राजनीति करने आते थे, लेकिन भाजपा की सरकार ने अटल जी ने जो सपना देखा था, उमा जी जब मुख्यमंत्री थी तब उन्होंने बुंदेलखड के विकास के लिए अथक प्रयास किए वो साकार दिखाई दे रहे है। केन बेतवा लिंक परियोजना का जो सपना अटल जी ने देखा था उस परियोजना को प्रधानमंत्री ने स्वीकृति देकर बुंदेलखड की दिशा और दशा दोनो बदल जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS