छत्तीसगढ़ से गायब किशोरियां गुना में बेची गयीं, 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से गायब किशोरियां गुना में बेची गयीं, 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
X
एक जगदलपुर और दूसरी रायपुर की रहने वाली है। डेढ़ डेढ़ लाख रुपए में दोनों को बेचा गया था। पढ़िए पूरी खबर-

गुना। छत्तीसगढ़ से लापता दो लड़कियों को गुना में बेच दिया गया था, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। उन्हें न केवल छुड़ा लिया गया, बल्कि पुलिस ने दो महिला समेत 5 आरोपियों को भी दबोच लिया है।

जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ से गायब दो लड़कियों में से एक जगदलपुर और दूसरी रायपुर की रहने वाली है। डेढ़ डेढ़ लाख रुपए में दोनों को बेचा गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, उन्हें छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है।

गुना के कोतवाली और बमोरी थाना क्षेत्र से दोनों लड़कियां बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी राकेश जैन निवासी लालाजी का वाड़ा, दूसरा आरोपी गोविंद शर्मा निवासी परांठ है। मामले में शामिल दो महिलाएं और वाहन चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story