मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने नवमी पर अपने निवास में किया कन्या पूजन

मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने नवमी पर अपने निवास में किया कन्या पूजन
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नवमी पर मुख्यमंत्री निवास में विधिविधान से कन्या पूजन किया। पहले दोनों ने कन्याओं के पैर पखारे और फिर उनको भोज कराया।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने नवमी पर मुख्यमंत्री निवास में विधिविधान से कन्या पूजन किया। पहले दोनों ने कन्याओं के पैर पखारे और फिर उनको भोज कराया। इसके अलावा मुख्यमंत्री चौहान ने आज अपने निवास स्थित सभाकक्ष में भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख नेता, राष्ट्रवादी विचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि नमन किया। चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की जयंती पर भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान का स्मरण किया।

Tags

Next Story