ग्वालियर में बनेगा भव्य अटल स्मारक, सरकार ने न्यास का पंजीयन कराया

ग्वालियर में बनेगा भव्य अटल स्मारक, सरकार ने न्यास का पंजीयन कराया
X
भोपाल: ग्वालियर का गौरव दिवस अटल जी के नाम पर 25 दिसंबर को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का भव्य स्मारक ग्वालियर में बनेगा।

भोपाल: ग्वालियर का गौरव दिवस अटल जी के नाम पर आज 25 दिसंबर को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का भव्य स्मारक ग्वालियर में बनेगा। इसके लिए एक न्यास का पंजीयन कराया गया है। जल्दी ही इसका गठन कर दिया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर में अटल जी की भव्य प्रतिमा, दृश्य-श्रव्य माध्यम से अटल जी के जीवन का प्रदर्शन, ग्वालियर के आसपास उनके जीवन कार्यो को दर्शाने वाला आउटलाइन आदि बनेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भव्य स्मारक व प्रतिमा स्थापना के साथ ही उनके नाम पर कार्यशालाएं, शोध, व्यख्यान आदि भी आयोजित होंगे। अटल जी की याद में ई-लायब्रेरी, उनकी रचनाएं, बौद्धिक प्रखरता, संसद में दिए गए उनके भाषण आदि को भी दर्शाया जाएगा। इसका जल्द ही डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इसे मूर्त रूप दे दिया जाएगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्याेरादित्य सिंधिया मौजूद थे। दोनों केंद्रीय मंत्री इसी कार्यक्रम के लिए ग्वालियर पहुंचे थे। दोनों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अटल जी ने परमाणु विस्फोट कर दुनिया को संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की ही तरह वे भी सेवक हैं। ग्वालियर का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने संगीत सम्राट तानसेन से लेकर मान सिंह तोमर, माधव जी महाराज आदि को भी याद करते हुए कहा कि ग्वालियर को नया स्वरूप देने में इन सभी का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि यह संगीत की नगरी भी है। किंतु अटल बिहारी बाजपेयी ने परमाणु विस्फोट कर दुनिया को भारत का नया संदेश दे दिया था। उन्होंने सबसे पहले यूएन में हिंदी में भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदी में ही भाषण देते हैं। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान रहा है।

चौहान ने कांग्रेस की भी जमकर खिंचाई की

मुख्यमंत्री ने आजादी के बाद के कांग्रेस के कारनामों को लेकर कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर अंग्रेजी लाद दी थी। वे कहते थे कि अंग्रेजी के बगैर देश चल ही नहीं सकता। अंग्रेजी इंप्रेशन की भाषा हो गई। हलो, हाउ... चलने लगा। हिंदी अपने घर में ही पराई हो गई। उन्होंने कांग्रेस के कुशासन को कई तरह से उद्घृत किया।

ग्वालियर वालों चैलैंज स्वीकार करो, संकल्प लो

चौहान ने ग्वालियर के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विकास के मामले में हम कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेेंगे। विकास इंदौर व भाेपाल ही सिर्फ नहीं होगा, बल्कि ग्वालियर का भी होगा। यह जिम्मा हमारे उपर छोड़ दो, किंतु आज से चैलेंज स्वीकार कराे, संकल्प लो कि स्वच्छता में हम इंदौर को पीछे छोड़ेंगे। स्वच्छता में अव्वल ग्वालियर क्यों नहीं हो सकता। आप संकल्प लो कि ग्वालियर को सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे।

ग्वालियर ने तय किया अटल जी के जन्म दिन पर गौरव दिवस होगा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गौरव दिवस की बात हुई तो ग्वालियर के लोगों ने मिलकर तय किया कि ग्वालियर का गौरव दिवस अटल जी के जन्म दिन पर होगा। उन्होंने कहा कि अटल जी ने अपने जीवन व शरीर के एक एक पल को देश की सेवा में लगाया। देश के विकास में सड़क का वही स्थान होता है, जैसे शरीर में नसों का होता है। इस सिद्धांत पर चलकर उन्होंने 6 लाख गांवों को डामरीकरण से जोड़ते हुए सड़कें बनवाई। इसे देश हमेशा याद करेगा। फसल बीमा से लेकर पोखरण विस्फोट से देश व समाज को ताकत दी। 

शासन को सुशासन में भाजपा सरकार ने बदला

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही शासन को सुशासन में बदला। भाजपा ने अंत्योदय की अवधारणा को लागू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास व सबका प्रयास सूक्त वाक्य से देश में विकास की लहर पैदा की। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अटल जी की देन है। भारत को न्यूक्लियर पावर बनाने में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनकी लकीर को प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल का सुमधुर गीत संगीत कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। गौरव दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

Tags

Next Story