मुख्यमंत्री चौहान आज मृतक राजू आदिवासी के परिवार से मिलने जाएंगे, आपराधियों की संपत्ति पर यहां चला बुलडोजर

मुख्यमंत्री चौहान आज मृतक राजू आदिवासी के परिवार से मिलने जाएंगे, आपराधियों की संपत्ति पर यहां चला बुलडोजर
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपरान्ह तीन बजे रायसेन के चंदपुरा जाएंगे और विवाद के बीच अचानक जान गवां बैठे राजू आदिवासी के परिवार से मुलाकात करेंगे। पिछले दिनों खमरिया खुर्द गांव में राजू की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हुए थे। सरकार ने राहत राशि की घोषणा पहले ही कर दी है। इसके अलावा शहडोल और जावरा में आज अपराधियों की संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपरान्ह तीन बजे रायसेन के चंदपुरा जाएंगे और विवाद के बीच अचानक जान गवां बैठे राजू आदिवासी के परिवार से मुलाकात करेंगे। पिछले दिनों खमरिया खुर्द गांव में राजू की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। कई लोग घायल हुए थे। सरकार ने राहत राशि की घोषणा पहले ही कर दी है। इसके अलावा शहडोल और जावरा में आज अपराधियों की संपत्ति पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है।

प्रियंक कानूनगो ने भी की मुलाकात

होली की रात हुए उपद्रव में राजू की हत्या खमरिया खुर्द गांव में कर दी गई थी। सोमवार को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने आयोग की ओर से हरसंभव मदद किए जाने का आश्वासन परिवार को दिया है।

यहां चल रहा बुलडोजर

शहडोल और जावरा में अपराधियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। शहडोल के पंचगांव रोड में युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल शादाब उस्मानी के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। कलेक्टर वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी ने अपनी निगरानी में कार्रवाई कराई। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद हो रही है।


Tags

Next Story