मुख्यमंत्री ने की ग्रीन सिटी अभियान की तारीफ: आज लगाए नीम, पीपल और कचनार के पौधे, शिवराज को मिले विशेष बधाई पत्र

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मीडिया के लोगों के साथ पीपल, नीम और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा मिशन ग्रीन सिटी के लिए अभियान सराहनीय है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा इस अभियान में बेटियों के साथ पौधे लगाने की पहल अद्भुत है। परिवार के सदस्यों के जन्म दिवस, विवाह वर्षगांठ पर भी पौधे लगाना आवश्यक है। हम संकल्प करें कि सब मिलकर अच्छी धरती बनाएंगे। इस अवसर पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य टीवी जर्नलिस्ट भी पौधरोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान को दो बालिकाओं द्वारा बनाए गए चित्र और पर्यावरण पर केंद्रित मुख्यमंत्री चौहान के रुझान को रेखांकित करते विशेष बधाई पत्र भी भेंट किए गए।
सेव ट्री संदेश वाला विशेष चित्र
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उन्हें बेटी पूजा और बेटी पूनम ने एक विशेष चित्र तैयार कर भेजा है, जिसमें "सेव ट्री" संदेश अंकित है।अब छोटे-छोटे बच्चे भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। मैं यही अपील करता हूं कि इस जागरूकता को बनाए रखें और सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा का कार्य करें। इस अवसर पर आयरानिकलस संस्था के सदस्यों ने भी पौधरोपण किया। संस्था द्वारा स्वच्छता पर बनी लघु फिल्म नगर निगम, भोपाल द्वारा प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत की गई है।
पौधों का महत्व
आज लगाए गए इसी तरह एंटीबॉयटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियां, तना व फूल आदि सभी उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर व उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS