मुख्यमंत्री शिवराज ने शाम 7 बजे बुलाई भाजपा विधायक दल की बैठक, जानिए किस मुद्दे पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री शिवराज ने शाम 7 बजे बुलाई भाजपा विधायक दल की बैठक, जानिए किस मुद्दे पर रहेगा फोकस
X
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण काे लेकर चिंता में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं होंगे, बावजूद इसके कांग्रेस उन्हें घेरने की कोशिश कर रही है। इसीलिए विधानसभा में गुरुवार को वे एक अशासकीय संकल्प लेकर आए। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधायक दल की बैठक में भी इसी मुद्दे पर फोकस रहने की संभावना है। मंत्रियों, विधायकों को बताया जाएगा कि मैदान में जाकर उन्हें जनता को किस तरह समझाना है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण काे लेकर चिंता में हैं। उन्होंने घोषणा की है कि पंचायत चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं होंगे, बावजूद इसके कांग्रेस उन्हें घेरने की कोशिश कर रही है। इसीलिए विधानसभा में गुरुवार को वे एक अशासकीय संकल्प लेकर आए। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। विधायक दल की बैठक में भी इसी मुद्दे पर फोकस रहने की संभावना है। मंत्रियों, विधायकों को बताया जाएगा कि मैदान में जाकर उन्हें जनता को किस तरह समझाना है।

कांग्रेस को जवाब देने की तैयारी

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण भाजपा और कांग्रेस के लिए गले की फांस बनकर रहे गए हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट जाकर पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण खत्म कराया है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस रोटेशन को लेकर कोर्ट गई थी क्योंकि भाजपा सरकार 2014 के परिसीमन के आधार पर चुनाव करा रही थी। कांग्रेस द्वारा कराए गए रोटेशन को उसने रद्द कर दिया था। कांग्रेस ने आरक्षण खत्म करने की बात कभी नहीं की। सुप्रीम कोर्ट जब फैसला दे रहा था तब सरकार और आयोग के अधिवक्ता मूकदर्शक बने रहे। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस ने जब भाजपा को घेरा तब सरकार कोर्ट गई। भाजपा विधायक दल में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और विधायकों को बताया जाएगा कि उन्हें किस तरह कांग्रेस को एक्सपोज कर भाजपा को ओबीसी हितैषी बताना है।

Tags

Next Story