मुख्यमंत्री शिवराज ने स्व सहायता समूहों को बांटी 300 करोड़ रुपए की राशि, समूह की महिलाओं से सुनी सफलता की कहानी

भोपाल। नर्मदा जयंती के दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे पहले स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में पहुंचे। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने स्व सहायता समूहों को सरकार की ओर से 300 करोड़ रुपए की राशि दी। कार्यक्रम से प्रदेश भर की स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं वर्चुअल तौर पर जुड़ी थीं। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल ही इन महिलाओं से बात की और उनकी सफलता की कहानी सुनी। महिलाओं ने बताया कि वे किस तरह सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं और गांव की महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ रही हैं।
आज से होशंगाबाद हो जाएगा नर्मदा पुरम
होशंगाबाद में आज शाम आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह, मां नर्मदा जी का अभिषेक व पूजन, आरती करेंगे। इसके बाद नर्मदापुरम का नामकरण उत्सव मनाया जाएगा। नर्मदापुरम कलेक्टर ने बताया कि होशंगाबाद का नाम अब नर्मदापुरम हो गया है। इस बारे में मप्र राजस्व विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र के अनुसरण पर राज्य शासन द्वारा होशंगाबाद जिले और नगर का नाम परिवर्तित कर तत्काल प्रभाव से 'नर्मदापुरम' किया गया है। सभी कार्यालयों और स्कूलों में इसका क्रियान्वयन होना शुरू हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS