मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में गेंहू निर्यातकों के साथ की बैठक, जानिए लिए गए क्या अहम् फैसले

मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में गेंहू निर्यातकों के साथ की बैठक, जानिए लिए गए क्या अहम् फैसले
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में गेहूं नियातकों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में गेंहू के भंडार राज्य की ताकत है, इसे पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि जो गेंहू एक्सपोर्ट किया जाएगा उस पर मंडी टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिल्ली में गेहूं नियातकों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में गेंहू के भंडार राज्य की ताकत है, इसे पूरी दुनिया में एक्सपोर्ट करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि जो गेंहू एक्सपोर्ट किया जाएगा उस पर मंडी टैक्स नहीं लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में एक्सपोर्ट सेल के जरिए निर्यातकों को हर सुविधा उपलब्ध कराएंगे। प्रदेश में एक लाइसेंस पर कोई भी कंपनी या व्यापारी कहीं से गेंहू खरीद सकता है।

मंडी में ऑनलाइन नीलामी का लाभ लें

मुख्यमंत्री चाैहान ने गेहूं निर्यातकों से कहा कि मंडी में ऑनलाइन नीलामी की प्रकिया उपलब्ध है,एक्सपोर्टर किसी स्थानीय व्यक्ति से पंजीयन करवा कर गेंहू खरीद सकते हैं। गेंहू की वैल्यू एडिशन और गुणवत्ता प्रमाणीकरण के लिए प्रदेश की प्रमुख मंडियो में इंफ्रास्ट्रक्चर,लैब की सुविधायें निर्यातकों को उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रमुख मंडियों में एक्सपोर्ट हाउस के लिए यदि निर्यातकों को जगह की जरुरत होगी तो अस्थाई तौर पर रियायती दरों पर मुहैया करवाएंगे। चौहान ने कहा कि निर्यातक को गेंहू की ग्रेडिंग करना पड़ी तो इसके खर्च की प्रतिपूर्ति की जाएगी। वैसे रेलवे ने भरोसा दिया है कि रैक की कोई दिक्कत नहीं आएगी। निर्यातक किसी भी पोर्ट से अपना निर्यात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन फैसलों से निर्यात बढ़ेगा और मध्यप्रदेश के किसानों को फायदा होगा। इस बार भी सरकार की कृषि उम्मोन्मुखी नीतियों और प्रदेश के किसानों की मेहनत के बल पर बंपर फसल आ रही है।

Tags

Next Story