bhopal news; बुरी नजर से बचाने महिलाओं ने उतारी मुख्यमंत्री शिवराज की नजर, जानिए क्या था कार्यक्रम

bhopal news; बुरी नजर से बचाने महिलाओं ने उतारी मुख्यमंत्री शिवराज की नजर, जानिए क्या था कार्यक्रम
X
मुख्यमंत्री ने लाडली बहनों से किया संवाद शिविर में पहुंचकर खुद किया पंजीयन और खिंचवाई फोटो


Bhopal news, ladli bahena yojana भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief minister shivraj) ने शुक्रवार को लाडली बहना योजना के अंतर्गत विभिन्‍न हितग्राहियों से संवाद किया इसके बाद टीला जमालपुरा पहुंचकर लाडली बहनों (laldli bahena yojana) से संवाद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार को भोपाल स्थित योग केंद्र ईदगाह हिल्स के पंजीयन शिविर में पहुंचकर लाडली बहनों का खुद पंजीयन किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा की महिलाओं को प्राथमिकता देना उनका हमेशा से ही उद्देश्य रहा है इस लिए समय समय पर भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए योजनाएं लाई जा रही हैं। उन्होंने बताया की बचपन से ही समाज में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाये उन्होंने देखी है इस लिए महिलाओं के लिए बहुत कुछ करने की इच्छा उनके मन में हमेशा से ही रही

बहनो ने उतारी मुख्यमंत्री की नजर

लाड़ली बहनों से संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज ने पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत के आरछण की बात करते हुए बताया की उनके इस फैसले से आज बेटियां पुलिस विभाग में काम कर रही है और लगातार आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज के पार्टी आभार प्रकट किया और मंच पर पहुँच कर कुछ महिलों ने बुरी नजर से बचने के लिए मुख्यमंत्री की नजर उतारी। आयोजित कार्यक्रम में महापौर भोपाल मालती राय और पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।



Tags

Next Story