मुख्यमंत्री शिवराज आज कर रहे हैं कोरोना नियंत्रण, कानून व्यवस्था की समीक्षा, टीकाकरण और किसानों को राहत भी मुख्य मुद्दा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कलेक्टर-कमिश्नर, आईजी-एसपी कांफ्रेंस में कोरोना नियंत्रण और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने जा रहे हैं। कांफ्रेंस में टीकाकरण और ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री चौहान अफसरों को किसानों को जल्द राहत और टीकाकरण को लेकर जरूरी निर्देश भी दे सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि माफिया के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान, महिला के प्रति अपराध और गंभीर अपराधों पर नियंत्रण की रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों से ली जाएगी। पिछले दिनों कुछ जिलों में महिलाओं से जुड़ी जो घटनाएं हुई हैं, उसको लेकर भी मुख्यमंत्री निर्देश दे सकते हैं। बैठक में कुल 15 महत्वपूर्ण विषयो की विस्तार से चर्चा और समीक्षा की जाएगी।
सरकार की योजनाओं, कामों की होगी समीक्षा
ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए नुकसान के सर्वे और किसानों को फसल बीमा दिलाने के काम में गति लाने, प्रधानमंत्री आवास, स्वामित्व, स्वनिधि, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी कलेक्टरों से ली जाएगी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलों में की गई व्यवस्था और टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा भी बैठक में की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS