आज कर्नाटक दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज, रोड शो और ओबीसी सम्मेलन में हाेंगे शामिल

आज कर्नाटक दौरे पर मुख्यमंत्री शिवराज, रोड शो और ओबीसी सम्मेलन में   हाेंगे शामिल
X
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक दौरे पर हैं। वे एक रोड शो और ओबीसी सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कर्नाटक के विजयनगर जिले के होसपेट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प यात्रा-3 के तहत आयोजित रोड शो में भाग ले रहे हैं। इसके बाद शाम 4.30 बजे बेलगावी जिले के अरभावी में आयोजित 'ओबीसी समावेश' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कर्नाटक दौरे पर हैं। वे एक रोड शो और ओबीसी सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कर्नाटक के विजयनगर जिले के होसपेट में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित विजय संकल्प यात्रा-3 के तहत आयोजित रोड शो में भाग ले रहे हैं। इसके बाद शाम 4.30 बजे बेलगावी जिले के अरभावी में आयोजित 'ओबीसी समावेश' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

भाजपा निकाल रही संकल्प यात्रा

भारतीय जनता पार्टी की स्थानीय इकाई समूचे कर्नाटक में इस वक्त विजय संकल्प यात्रा निकाल रही है। इसी यात्रा में मुख्यमंत्री चौहान को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। कर्नाटक भाजपा में चार विजय संकल्प रथ यात्रा निकाली जा रही है। इस विजय संकल्प रथ यात्रा में 75 जनसभाएं और 150 रोड-शो होंगे।

Tags

Next Story