मुख्यमंत्री शिवराज ने हरिद्वार में लगाया रुद्राक्ष का पौधा, जानिए, पौधे को दिया क्या नाम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जूनापीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि के साथ शुक्रवार को हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में रूद्राक्ष का पौधा लगाया। पौधे रुद्राक्ष का नाम रूद्र राज दिया। चौहान ने कहा कि यह पौधरोपण प्रकृति पर्यावरण, मानवीय अस्तित्व एवं संपूर्ण जैव जगत के रक्षणार्थ और संवर्धन के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने धर्मपत्नि साधना सिंह के साथ 450 वर्ष पुराने पवित्र रुद्राक्ष वृक्ष की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।
रुद्राक्ष आस्था का प्रतीक पवित्र वृक्ष
रुद्राक्ष आस्था का प्रतीक है तथा पवित्र वृक्ष माना जाता है। इसके फल की मालाएं धारण की जाती हैं। ऐसा जन विश्वास है कि रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शंकर के नेत्रों के जलबिंदु से हुई। रुद्राक्ष धारण करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। रुद्राक्ष मंत्र-जाप के लिए भी पहने जाते हैं। इसके बीज मुख्य रूप से भारत और नेपाल में आभूषणों और माला के रूप में उपयोग किए जाते हैं। रुद्राक्ष मुख्य रूप से हिमालय के प्रदेशों में पाए जाते हैं। असम, मध्यप्रदेश, उत्तरांचल, अरूणांचल प्रदेश, बंगाल, हरिद्वार, गढ़वाल और देहरादून के जंगलों में भी पर्याप्त मात्रा में रुद्राक्ष पाए जाते हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री क्षेत्र में भी रुद्राक्ष मिलते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में नीलगिरि और मैसूर में तथा कर्नाटक और रामेश्वरम में भी रुद्राक्ष के वृक्ष देखे जा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS