मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा - सूडान में फंसे प्रदेश के नागरिक को सुरक्षित निकालने का कर रहे प्रयास

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा - सूडान में फंसे प्रदेश के नागरिक को सुरक्षित निकालने का कर रहे प्रयास
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सूडान की असामान्य परिस्थितियों में फंसे प्रदेश के एक नागरिक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार इस संबंध में केन्द्र सरकार से निरंतर संपर्क में है। इसके लिए मध्यप्रदेश कैडर के दिल्ली में पदस्थ संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सूडान की असामान्य परिस्थितियों में फंसे प्रदेश के एक नागरिक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार इस संबंध में केन्द्र सरकार से निरंतर संपर्क में है। इसके लिए मध्यप्रदेश कैडर के दिल्ली में पदस्थ संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

कमलनाथ ने लिखा था पत्र

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री चौहान को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिक की सुरक्षा और उसे भारत लाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएं। उन्होंने इस संदर्भ में केंद्र सरकार से मिलकर प्रयास करने का आग्रह किया था।

Tags

Next Story