मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- हम सौभाग्यशाली कि हमें आचार्य श्री विद्यासागर जी के दर्शन मिले

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने के बाद ट्वीट कर कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर जी अद्भुत संत हैं। वे केवल जैन धर्म के नहीं, राष्ट्र के संत हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम अपने नेत्रों से उनके दर्शन कर पा रहे हैं।
धर्म और मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं। जो सनातन भारतीय परंपरा है, उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और महावीर स्वामी जी ने जो राह दिखाई है, उस पर चलने के लिए जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं। गुरुदेव के कक्ष में पहुंचकर उन्हें श्रीफल समर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आचार्य भगवान से उन्होंने कुछ विषयों पर चर्चा भी की। बाद में कहा कि गुरुदेव आपके दर्शन पाकर के मैं धन्य हो जाता हूं और दुगनी ऊर्जा प्रदेश के विकास के लिए आ जाती है। कक्ष में निर्यापक मुनि प्रसादसागर महाराज, मुनि श्री चंद्रप्रभसागर महाराज, मुनि श्री निरामयसागर महाराज और प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा उपस्थित थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर को देखा। बाद में जीव दया के पुरस्कार वितरण के लिए पहुंचे जहां पर दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रेमी और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पुरस्कार के लिए चयनित गौशालाओं के लिए उन्होंने पुरस्कार दिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS