कोविड गाइडलाइन का पालन कराने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद संभाला मोर्चा, इस तरह लोगों को समझाया

कोविड गाइडलाइन का पालन कराने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद संभाला मोर्चा, इस तरह लोगों को समझाया
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर लोगों को सावधान व जागरूक करने का बीड़ा खुद उठा लिया है। कल शाम 7 बजे उन्होंने लोगों को संबोधित किया था। आज उन्होंने क्राइसेसे मैनेजमेंट कमटियाें से बात की और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खुद मैदान में मोर्चा संभाल लिया। सीहोर जिले के दौरे के दौरान व बाजार में घूमें और लोगों, व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर लोगों को सावधान व जागरूक करने का बीड़ा खुद उठा लिया है। कल शाम 7 बजे उन्होंने लोगों को संबोधित किया था। आज उन्होंने क्राइसेसे मैनेजमेंट कमटियाें से बात की और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने खुद मैदान में मोर्चा संभाल लिया। सीहोर जिले के दौरे के दौरान व बाजार में घूमें और लोगों, व्यापारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के प्रति जागरूक किया।

सीहोर जाकर यह किया शिवराज ने

मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर जिले के ग्रामीण अंचलों में आम जनता को फेस मास्क के उपयोग के लिए समझाइश दी। उन्होंने श्रद्धा के केंद्र सलकनपुर में जनता को मास्क वितरित किए और उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए वेकसीन के दोनों डोज अवश्य लगवाएं, तभी हम कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को रोक पाने में पूरी तरह सफल होंगे।

Tags

Next Story