मध्यप्रदेश में खेल क्रांति लाने की कोशिश की है हमने: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मध्यप्रदेश में खेल क्रांति लाने की कोशिश की है हमने: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
X
मध्यप्रदेश में हमने खेलक्रांति लाने की कोशिश की है। खेल जिंदगी का अहम अंग है। खेलते हुए बच्चों के चेहरे की खुशी देखकर मैं आश्चर्यचकित रह जाता हूँ। उनकी प्रसन्नता अद्भुत होती है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में हमने खेलक्रांति लाने की कोशिश की है। खेल जिंदगी का अहम अंग है। खेलते हुए बच्चों के चेहरे की खुशी देखकर मैं आश्चर्यचकित रह जाता हूँ। उनकी प्रसन्नता अद्भुत होती है। उन्होंने कहा कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए मध्यप्रदेश में अपना विश्वास दिखाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि आयोजन में कोई कसर नहीं रखेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह 2020 एवं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिन्ह का अनावरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने देश की परंपरा अतिथि देवो भव: की है। देशभर से आने वाले हजारों खिलाड़ियों को हम जान से भी ज्यादा संभालकर रखेंगे। उन्हें कोई कष्ट नहीं होंगे देंगे। सीएम ने कहा कि इंदौर में जनवरी माह में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और समापन महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों से होगा।

चौहान ने कहा कि अपने देश की परंपरा अतिथि देवो भव: की है। देशभर से आने वाले हजारों खिलाड़ियों को हम जान से भी ज्यादा संभालकर रखेंगे। उन्हें कोई कष्ट नहीं होंगे देंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में लगभग 84 देशों के लोग भाग ले रहे हैं। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को इंदौर में होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगा, जिसमें दो-दो राष्ट्रपति और कई देशों के मंत्री आ रहे हैं। बिजनेस डेलीगेट्स आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवा नीति बन रही है और 13 जनवरी को भोपाल में युवा समागम होगा। इसमें मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिनिधित्व करने वाले एक लाख युवा सम्मिलित होंगे ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश बदल रहा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में अभी हम संतुष्ट नहीं हैं। भोपाल के बरखेड़ा नाथू में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कर रहे हैं। खेल अधोसरंचना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने एलान किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के जो खिलाड़ी या टीम बेहतर प्रदर्शन करके पदक जीतेगी, अगली अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में कोचिंग के लिए उन खिलाड़ियों को 5 लाख रुपये साल में भी दिया जाएगा।

सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश में मार्च माह से शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर के शूटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आयेंगे।भारतीय हॉकी टीम के हमारे खिलाड़ी विवेक सागर को डीएसपी पद पर नियुक्ति दी और उन्हें भोपाल में मकान भी उपहार स्वरूप प्रदान किया है। इसी तरह ओलंपिक और एशियन गेम्स में पदक लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को डीएसपी और डिप्टी कलेक्टर के पद पर भी नियुक्त किया जाएगा। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने खेल क्रांति लाने की कोशिश की है। सभी बेटे बेटियों को विश्वास दिलाता हूं कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 खिलाड़ियों को सब-इंस्पेक्टर, 50 खिलाड़ियों को आरक्षक के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

इस मौके पर केन्द्रीय खेल एवं युवक कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पिछले दो दशकों में खेलों में बड़ा बदलाव आया था। 2004 में मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। अन्य क्षेत्रों में शिवराज जी के नेतृत्व में बहुत बदलाव हुआ। खेलों में भी जबरदस्त बदलाव हुआ। मैंने आज भोपाल आने के बाद यहां खेल के मैदान, स्टेडियम देखे। यहां शूटिंग रेंज का जो कैम्पस बना है, वह देश का सबसे खूबसूरत शूटिंग रेंज है। एक्वेस्टेरियन बहुत कम राज्यों में बहुत कम एसोसिएशन है।

मध्यप्रदेश ने देश में ही नहीं विदेश में भी घोड़े खरीदने का काम किया है। खेलमंत्री का दिल खेलों में है, इस वजह से यह हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में सात हजार खिलाड़ी आएंगे। कोच, मैनेजर मिलाकर दस हजार लोग आएंगे। उनके लिए मध्यप्रदेश में जबरदस्त तैयारियां की गई है। इस साल हमने घर-घर तिरंगा लहराया। लेकिन उस समय सीना चौड़ा हो जाता है, जब कोई खिलाड़ी विदेश में जाकर मेडल जीतता है और हमारा राष्ट्रगान बजाया जाता है।

लोगो जारी किया

मध्यप्रदेश में अगले महीने खेलो इंडिया होने वाला है। इसका लोगो केंद्रीय खेल एवं युवक कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जारी किया।

Tags

Next Story