मुख्यमंत्री शिवराज 25 मार्च को अपने मंत्रियों के साथ बस में सवार होकर जाएंगे पचमढ़ी, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 25 मार्च को अपने मंत्रिमडल सहयोगियों के साथ बस में सवार होकर पचमढ़ी जाएंगे। इस दौरान पिकनिक होगी, केबिनेट की बैठक और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए मंत्रियों के साथ मंथन भी होगा। 25 से 27 मार्च तक पचमढ़ी में ही रहेंगे मुख्यमंत्री चौहान और सरकार के मंत्री।
रास्ते में ढावे में रुककर होगा भोजन, नाश्ता
मुख्यमंत्री चौहान अपने मंत्रियों के साथ रास्ते में किसी ढाबे अथवा होटल में रुककर भोजन और स्वल्पाहार लेंगे। इस दौरान पचमढ़ी में होगी शिवराज केबिनेट की बैठक। कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री अलग-अलग मंत्री समूहों से चर्चा करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर मंथन किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS