रतलाम में आज 4 सौ प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, विकास पर मांगेंगे सुझाव

रतलाम में आज 4 सौ प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज, विकास पर मांगेंगे सुझाव
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 8 अप्रैल को रतलाम में स्वास्थ्य, शिक्षा, विधि, उद्योग, खेल, कृषि सहित अन्य विषयों, सामाजिक संगठन और संस्थाओं से जुड़े लगभग 400 प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री, संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों को प्रदेश की विकास गतिविधियों से अवगत करायेंगे और प्रदेश के विकास पर सुझाव भी प्राप्त करेंगे।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 8 अप्रैल को रतलाम में स्वास्थ्य, शिक्षा, विधि, उद्योग, खेल, कृषि सहित अन्य विषयों, सामाजिक संगठन और संस्थाओं से जुड़े लगभग 400 प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री, संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों को प्रदेश की विकास गतिविधियों से अवगत करायेंगे और प्रदेश के विकास पर सुझाव भी प्राप्त करेंगे। राज्य के ख्यात विशेषज्ञों द्वारा विकासात्मक गतिविधियों पर प्रेजेंटेशन भी दिया जाएगा। संवाद कार्यक्रम दोपहर 3 बजे श्रीजी पैलेस होटल में होगा।

बहना सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

मुख्यमंत्री चौहान इसके पहले दोपहर 12.30 बजे स्थानीय पोलोग्राउंड रतलाम में होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन में 1374 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगातें देंगे। मुख्यमंत्री बहनों से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार-पत्रों और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री, कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

पंजीयन शिविर का करेंगे अवलोकन

मुख्यमंत्री अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पंजीयन केंद्र पहुंच कर प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। शिविर परिसर में ही पेसा नियम के मोबिलाइजर और यंग अचीवर से संवाद करने के साथ ही लाडली बहना योजना के पंजीयन में आ रही दिक्कतों से भी रूबरू होंगे। वे हितग्राहियों से भी बात करेंगे।

Tags

Next Story