समर कैंप में बच्चों ने देखे वन्य प्राणी, कार्टून फिल्म देखकर समझा शेर का महत्व

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में स्टूडेंट्स के लिए आयोजित समर कैंप के पहले एक दिवसीय आयोजन में कक्षा 6 से 12वी तक के 19 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। बच्चों को सबसे पहले वन विहार के बारे में जानकारी दी गई और इसके बाद उन्हें वन्य प्राणियों से पार्क में अच्छा व्यवहार करने की जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को कार्टून फिल्म दिखाकर बताया गया कि शेर का पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है और इस शेर का जंगलों में होना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई।
बच्चों ने पास से देखे वन्य प्राणी :
आयोजन में बच्चों को शेर, तेंदुआ ,भालू, बाघ,कछुए एवं सांपों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही तितली पार्क में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों की तितलियों भी देखा और आखिर में बच्चों को ड्राइंग और पेपर क्राफ्ट की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने इस अवसर पर पर्यावरण से संबंधित ड्राइंग और क्राफ्ट भी बनाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS