खुशियों की झिलमिल रोशनी से चमके चर्च, धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

भोपाल। राजधानी में शनिवार को शहर क्रिसमस की खुशियों में मानो झूम उठा। रोशनी से जगमगाते शहर के गिरजाघरों से कैंडल रैलियां निकाली गई। तो वहीं कैरोल गीत गूंजते रहे, देर रात तक क्रिसमस पर्व को मनाया गया। इस दौरान बालक यीशु का जन्म हुआ वैसे ही शहर के गिरजाघरों में मैरी क्रिसमस की स्वरलहरियों गूंज उठी। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी,केक काटकर खुशियां मनाई। बच्चों को उपहार बांटे गए। क्रिसमस पर्व रविवार को मनाया जाएगा। गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना होगी।
सेंट जॉन्स इवेन्जलिकल लूथरन चर्च गोविंदपुरा के फादर अनिल मार्टिन ने बताया कि बालक यीशु के जन्मोत्सव के साथ ही जन्मोत्सव के साथ ही क्रिसमस की शुरूआत हो गई। शहर के गिरजाघरों में देर रात से प्रार्थनाएं शुरू हुई। इस साल क्रिसमस को बड़ी धूमधाम देखने को मिल रही है। कैथोलिक समाज इस बार प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में क्रिसमस का त्योहार उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इसी के तहत 24 दिसंबर (शनिवार) की रात को प्रभु के आगमनकाल पर चर्चों में रातभर विशेष आराधना की गई। श्रध्दालुओं ने देर रात केक काटकर प्रभु के जन्म की खुशियां मनाई।
ईसाई समाज के प्रवक्ता स्टीफन मारिया ने बताया कि जन्मोत्सव पर बाईबिल पाठ के साथ विशेष प्रार्थना हुई। सेंट फ्रांसिस केथड्रल में रात दस बजे विशेष प्रार्थना की गई। जिसका नेतृत्व आर्चबिशप दुरईराज ने किया। आर्चबिशप सेबेस्टिन दुरईराज ने बाइबिल का पाठ कर प्रभु यीशु का संदेश सुनाया। चर्च व घरों में प्रभु यीशु के जन्म पर आधारित झांकियां सजाई गर्इं।
एक-दूसरे के घर जाकर कैरोल सिंगिंग की
फादर आनंद मुटुंगल समाजजन एक-दूसरे के घर जाकर कैरोल सिंगिंग के आयोजन किया गया। राजधानी में 25 दिसंबर को इस बार क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले शनिवार को चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हुई और कैंडल रैलियां निकाली गर्इं। रात करीब 12:00 बजे केट काटने के बाद कैरोल सॉन्ग के माध्यम से प्रभु यीशु की महिमा का बखान किया गया।
सेवा दिवस के रूप में मना रहे संडे
सेंट जॉन्स इवेन्जलिकल लूथरन चर्च गोविंदपुरा के युवा अध्यक्ष अमन मार्टिन ने बताया इस माह के हर रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह का विश्व को दिया गया मानवता का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। सभी चर्च कैडल की रोशनी से झिलमिला रहे है। आकर्षित रूप से सजाया गया है। बड़ी संख्या में लोग चर्च में प्रार्थना के लिए आ रहे है। रविवार को उत्साह व उमंग के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। चर्च में प्रभु यीशु मसीहा का संदेश देने के बाद अनाथाल, वृद्दाश्रम व गरीब बस्तियों में पहुंचकर खुशियां मनाएंगे।
यहां हुई प्रार्थना सभाएं-
सेंट फ्रांसिस चर्च जहांगीराबाद, अरेरा कॉलोनी, हबीबगंज, गोविंदपुरा, बरखेडा, बरखेड़ी, अशोका गार्डन, बैरागढ़, कोलार व सुभाष नगर स्थित चर्च में देर रात तक विशेष प्रार्थनाओं के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS