केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ दंदरौआ धाम में सीएम चौहान ने किए दर्शन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुरुवार को अल्प प्रवास पर भिण्ड जिले के दंदरौआ धाम पहुंचे। उन्होंने यहां सखीरूप हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की उत्तरोत्तर तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई।
4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया
मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय मंत्री तोमर ने श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम ने दंदरौआ धाम में 69 लाख 28 हजार रूपए की लागत के 4 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इसमें 14 लाख 98 हजार की लागत की नक्षत्र वाटिका, 15 लाख रूपये की लागत वाले सामुदायिक भवन, 14 लाख 80 हजार की लागत के नवीन तालाब निर्माण और 24 लाख 50 हजार की लागत से बनने वाला नवीन डग टेंक शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री चौहान और केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने दंदरौआ धाम मंदिर परिसर में अशोक का पौधा रोपा। सांसद संध्या राय, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, संत रविदास हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम अध्यक्ष रणवीर जाटव, विधायक भिण्ड संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया सहित अफसर मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS