MP POLITICS :सीएम केजरीवाल और भगवंत मान का आज ग्वालियर दौरा, सिंधिया के गढ़ में भरेंगे हुंकार,1 लाख कार्यकर्ता सभा में होंगे शामिल

ग्वालियर : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बचे है। जिसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर गई है। जिसको लेकर आज सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ग्वालियर के दौरे पर है। जहां पर वो रोडशो के बाद जानसभा को संबोधित करेंगे। जिसमे एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ता के शामिल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. वहीं सूत्रों की माने तो आज होने वाली रैली में अरविंद केजरीवाल की तरफ से बड़ी घोषणाएं की जा सकती है।
बीएस जून आगमन पर कही ये बात
आगमन को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी बीएस जून ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक जुलाई को पहली बार ग्वालियर में सीएम अरविंद केजरीवाल का दौरा है। इसको लेकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और यहां की जनता में काफी उत्साह है। क्योंकि सीएम अरविंद केजरीवाल को लोग सुनना चाहते हैं। यही कारण है कि अबकी बार मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है। बता दें कि ये पहली बार है जब केजरीवाल और भगवंत मान एक साथ ग्वालियर को संबोधित करेंगे।
पहले 25 जून को किया गया रैली का आयोजन
बता दें कि इसके पहले आप की महा रैली का आयोजन 25 जून को किया गया था। लेकिन सीएम शिवराज का कार्यक्रम एक दिन पहले होने के चलते रैली को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद आज इस रैली का आयोजन किया गया है। जहां पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके साथ ही आज पीएम नरेंद्र मोदी शहडोल के दौरे पर है। जहां पर वो 5 लाख प्रदेशवासियों को मुफ्त आयुष्मान कार्ड वितरण करेंगे।
ऐसा रहेगा अरविंद केजरीवाल का कार्यक्रम
आम आदमी पार्टी की स्टेट टीम के सदस्यों द्वारा जारी की गई जानकारी अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शनिवा को शाम 3 बजकर 15 मिनट पर ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और महापौर रानी अग्रवाल सहित कई नेताओं से बातचीत करेंगे। पार्टी के नेताओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल शाम 4 बजे मेला स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के अलग - अलग क्षेत्र से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बता दें, मुख्यमंत्री केजरीवाल शाम 5 बजे तक जनसभा में रहेंगे। इसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS