CM SHIVRAJ : ओंकारेश्वर में संतों के बीच शिवराज, आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण

CM SHIVRAJ : ओंकारेश्वर में संतों के बीच शिवराज, आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण
X
CM SHIVRAJ : इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर दौरे पर हैं। शिवराज यहां पहुंचकर देशभर से जुटे संतो के साथ यज्ञशाला में आहुतियां देंगे। मुख्यमंत्री यहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत में शामिल हो रहे हैं।

CM SHIVRAJ : इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ओंकारेश्वर (Omkareshwar) दौरे (Visit) पर हैं। शिवराज यहां पहुंचकर देशभर (Country) से जुटे संतो (Sant) के साथ यज्ञशाला में आहुतियां देंगे। मुख्यमंत्री यहां पर आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत में शामिल हो रहे हैं।

शुक्रवार को ओंकारेश्वर में मूर्ति स्थल के सामने अनुष्ठान का शुभारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और संतों के ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला मौजूद है। इंदौर कमिश्नर और आईजी राकेश गुप्ता कार्यक्रम में सतत निगरानी बनाये हुए हैं।

किया याद

मुख्यमंत्री ने भारत रत्न से विभूषित सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट कर लिखा कि सर विश्वेश्वरैय्या की जयंती को देश आज अभियन्ता दिवस के रूप में मना रहा है। जहां आपका नाम आता है, वहां उपलब्धियां स्वयं साथ जुड़ जाती हैं। कृष्णराजसागर बांध, भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप कारखाना, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ मैसूर सहित अन्य कई महान उपलब्धियाँ विश्वेश्वरैय्या जी के ही कड़े प्रयासों से मिलीं। आपका संपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। आपके चरणों में सादर नमन।

शिवराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर लिखा कि संघ में सुदर्शन जी के नवाचारों ने शाखाओं के संचालन को नया आयाम दिया। प्रज्ञा वाहक नाम वैचारिक संगठन की स्थापना में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। ग्राम विकास, कृषि, गौपालन और ऊर्जा आदि क्षेत्र में देशज और परंपरागत अनुभवों व जानकारियों के संबंध में आपकी विशेष रूचि थी। आपने समाज को न सिर्फ सही दिशा दिखाई, बल्कि किसी भी समस्या की गहराई तक जाकर उसके बारे में मूलगामी चिंतन कर उचित समाधान भी ढूंढा। आपके कार्य और विचार हमें सदैव सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Tags

Next Story