प्रियंका गांधी से CM शिवराज ने किए तीखे सवाल, कांग्रेस महासचिव ने 225 महीनों की सरकार पर उठाए सवाल, कहा- 250 घोटालें

प्रियंका गांधी से CM शिवराज ने किए तीखे सवाल, कांग्रेस महासचिव ने 225 महीनों की सरकार पर उठाए सवाल, कहा- 250 घोटालें
X
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के मंडल पहुंची। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए लोगों को साधने का प्रयास किया। साथ ही बीजेपी पर जमकर निशना साधा। प्रियंका ने कहा 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटालें हैं। तो वही दूसरी तरफ प्रियंका के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल पूछते हुए गंभीर आरोप लगाए।

भोपाल ; मध्य प्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी पार्टी जनता को साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश के मंडल पहुंची। जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए लोगों को साधने का प्रयास किया। साथ ही बीजेपी पर जमकर निशना साधा। प्रियंका ने कहा 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटालें हैं। तो वही दूसरी तरफ प्रियंका के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल पूछते हुए गंभीर आरोप लगाए।

शिवराज का प्रियंका के लिए तीखा सवाल

विधासभा चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद पहली बार प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश पहुंची है। जहां उन्होंने मंडल में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की तरफ से कुछ गारंटी लाई है। जिन्हे सरकार बनाने के बाद लागू किया जाएगा। जैसे की 100 यूनिट बिजली मुफ्च, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन लागू होगी। गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा आदि योजना लागू की जाने की बता कही। तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मंडला दौरे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं प्रियंका गांधी से सवाल पूछना चाहता हूं कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह PFI पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं... क्या ये कांग्रेस का रुख है? आप मध्य प्रदेश आ रही हैं और आपको जवाब देना होगा कि क्या आप दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं?"

बीजेपी की 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटालें

बीजेपी पर निशना साधा हुए प्रियंका ने कहा कि 225 महीनों की सरकार है और 250 घोटालें हैं। 18 साल में 22 हजार घोषणाएं की हैं। मंडला की सड़क बीते 10 सालों से बन रही है। यहां की सड़क के लिए गडकरी जी को माफी मांगनी पड़ी। स्कूल में घोटाला, भर्ती में घोटाला हर चीज में यहां घोटाला है। जब भर्ती की परीक्षा में घोटाला है तो नौजवान क्या करे। तो वही दूसरी तरफ प्रियंका के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल पूछते हुए गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस की कुछ गारंटी

हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे। 100 यूनिट बिजली मुफ्च, 200 यूनिट बिजली बिल हाफ, पुरानी पेंशन लागू होगी। गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा। 1500 रुपये महिलाओं को खाते में दिए जाएंगे। 5 हॉर्स पॉवर की बिजली किसानों को मुफ्त मिलेगी। जाति जनगणना हम मध्यप्रदेश में करेंगे। जहां भी 50 फीसदी से ज्यादा आदिवासी हैं, वहां छटवीं अनुसूची डाली जाएगी। बैकलॉग पदों पर तत्काल भर्ती होगी। पीएम आवास योजना की धनराशि अलग-अलग मिलती है। पीएम आवास योजना की धनराशि शहर और गांव में बराबर मिलेगी। बच्चों की शिक्षा पहली से 12वीं तक स्कूल की शिक्षा निशुल्क होगी। पढ़ो और पढ़ाओं योजना इसका नाम होगा।

Tags

Next Story