CM SHIVRAJ : महाकाल की कृपा मामा को नहीं पैसों की कमी, शिवराज ने किया भूमिपूजन

CM SHIVRAJ : महाकाल की कृपा मामा को नहीं पैसों की कमी, शिवराज ने किया भूमिपूजन
X
CM SHIVRAJ : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा कि गुफा मंदिर बनेगा। महाकाल की कृपा है मामा को नहीं होती पैसाें की कोई कमी। मामा को पैसो की कमी नहीं है।

CM SHIVRAJ : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj) ने घोषणा करते हुए कहा कि गुफा मंदिर (Gufa Mandir) बनेगा। महाकाल (Mahakal) की कृपा (Grace of) है मामा (Mama) को नहीं होती पैसाें की कोई कमी। मामा को पैसो की कमी नहीं है। कन्यापूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण परिसर का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाजपा नेता आलोक शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा है कि भोपाल को आज कोई दिशा दे सकता है, तो वो आलोक शर्मा ही दे सकते हैं। मामा का भांजे और भांजियों से अलग रिश्ता है। ये पवित्र रिश्ता है। सनातन ही दुनिया को बचाने का काम करेगा।

कांग्रेस पर आरोप

उन्होंने कहा कि पुल,पुलिया, स्कूल बनाने के साथ धर्म और संस्कृति को बचाना और बढ़ाना भी मुख्यमंत्री का काम है। कांग्रेस की सरकारें मंदिरों में कोई काम नहीं करवाती थी। वो कहते थे की ये हमारा काम नहीं है। हिंदुत्व केवल अपना कल्याण नहीं विश्व का कल्याण हो की बात करता है।

शिवराज ने कहा कि संतों की सेवा करना सौभाग्य है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब भोपाल गुफा लोक गुफा मंदिर परिसर में 34 करोड़ रुपये से संत भवन का निर्माण कराया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को यहां भूमिपूजन किया। करीब 4,548 वर्गमीटर एरिया में यह बनेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सात हजार वर्गफीट जगह खुली रखी जाएगी।


Tags

Next Story