CM SHIVRAJ : शिवराज ने कांग्रेस की यात्रा पर कसा तंज, कहा - शब्द सुनने में लगता है बुरा

CM SHIVRAJ : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने कांग्रेस (Congress) की जन आक्रोश यात्रा (Yatra) पर तंज (Tuned) कसते हुए कहा है कि कांग्रेस आक्रोश यात्रा निकाल रही है। यह शब्द (Ward) ही सुनने में बुरा लगता है। वहीं भाजपा की यात्रा को उन्होंने जनता का स्नेह, प्रेम और आत्मीयता वाला बताया है।
शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि दोनों ही यात्रा को देख लीजिए। हमने निकाली आशीर्वाद यात्रा ताकि जनता का आशीर्वाद हमें मिले। ये विनम्रता का भाव है क्योंकि जनता हमारे लिए भगवान जैसी है, हम जनता की सेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं और ये जो भाजपा को समर्थन मिल रहा है। उससे कांग्रेसी घबराए हुए हैं।
चुनावी मैदान
कांग्रेस की आक्रोश यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा निकाल रही हैं। यह शब्द ही सुनने में बुरा लगता है। अब आशीर्वाद का भाव देखिए, आशीर्वाद की बात करेंगे तो स्नेह, प्रेम, आत्मीयता....और आक्रोश मतलब आप अंदर से खुद ही जल रहे हो, तो कांग्रेसी अंदर से जल रहे हैं, बौखला रहे है, इसलिए और कोई अच्छा नाम नहीं सूझा उनको।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के दिग्गज नेता कांग्रेस की आक्रोश यात्रा को लेकर निशाना साध रहे हैं। तो वहीं कांग्रेस अपनी इस यात्रा को जनता के लिए लाभप्रद बता रही है। दोनों की पार्टियों की यात्राओं को लेकर नेता एक दूसरे पर लगातार कटाक्ष करते हुए नजर आ रहे हैं। विधानसभा का यह चुनाव सभी राजनीतिक दलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसको लेकर नेता कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS