CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा, मध्य प्रदेश में होगा मां अहिल्या कल्याण बोर्ड का गठन

CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा, मध्य प्रदेश में होगा मां अहिल्या कल्याण बोर्ड का गठन
X
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पाल समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने माँ अहिल्या कल्याण बोर्ड बनाने का ऐलान कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा सीएम हाउस में आयोजित अखिल भारतीय पाल महासभा समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की।

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पाल समाज के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने माँ अहिल्या कल्याण बोर्ड बनाने का ऐलान कर दिया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा सीएम हाउस में आयोजित अखिल भारतीय पाल महासभा समागम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की। इसके साथ साथ अन्य घोषणा भी की ।

क्या की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में स्मारक, महेश्वर में माँ अहिल्यादेवी लोक के निर्माण के साथ साथ देवी अहिल्या जयंती पर ऐच्छिक अवकाश की घोषणाएं भी की। समागम की सुरुआत में ही सीएम ने माँ अहिल्या देवी के विशाल चित्र से सज्जित पालकी को कंधे पर उठाया। पालकी को कार्यक्रम स्थल से मंच तक सम्मानपूर्वक लाया गया।

क्या कहा सीएम शिवराज ने

अखिल भारतीय पाल महासभा समागम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश के मेहनतकश नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए निरंतर प्रयास होंगे। पाल समाज परिश्रमी है। कृषि, पशुपालन और अन्य कार्यों से जुड़े पाल समाज को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

माँ देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती

बात को जारी रखते हुए सीएम शिवराज ने कहा है कि माँ देवी अहिल्या जैसी शासिका नहीं मिल सकती। उन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। वे सुशासन की प्रतीक थीं। उन्होंने धर्म की संस्थापना के लिए जन्म लिया था। आज यह सौभाग्य मिला कि माँ देवी अहिल्या की पालकी कंधों पर उठाई है। वे हम सभी को सुशासन की प्रेरणा देती है। लोक माता अहिल्यादेवी का योगदान स्मरणीय है।

Tags

Next Story