CM SHIVRAJ : शिवराज की घोषणा, 450 रुपए में ही हमेशा मिलेगा गरीबों को घरेलू गैस सिलेंडर

CM SHIVRAJ : शिवराज की घोषणा, 450 रुपए में ही हमेशा मिलेगा गरीबों को घरेलू गैस सिलेंडर
X
CM SHIVRAJ : खरगोन। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने घरेलू रसोई सिलेंडर का दाम अब पूरी तरह से ही साढे चार सौ रूपये का ही कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से इसकी घोषणा करते हुए प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है।

CM SHIVRAJ : खरगोन। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार (Bjp Government) ने घरेलू रसोई सिलेंडर (Lpg Gas) का दाम (Rate) अब पूरी तरह से ही साढे चार सौ रूपये (Rupees) का ही कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj) ने मंच से इसकी घोषणा करते हुए प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर वह लगातार हमला करते हुए भी नजर आये।

शिवराज ने कहा कि गरीब बहनों को केवल सावन महीने में ही नहीं बल्कि हमेशा वह 450 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे। खरगोन के सनावद में जन आशीर्वाद यात्रा रैली को संबोधित करते शिवराज ने बड़ा ऐलान किया है। जाहिर है कि उनकी इस घोषणा से प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिली है क्यों कि भाजपा की लाड़ली बहना योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाएं ग्राउंड पर हैं।

इन मेधावियों को भी लाभ

जनता को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि 'सावन में मैंने कहा था कि रसोई गैस 450 रुपए में दूंगा। मैं पैसा डालने वाला हूं। उज्जवला में तो डालूंगा, लेकिन जो गैर उज्जवला वाले हैं, उनका रजिस्ट्रेशन करवा रहा हूं। केवल सावन के महीने में नहीं, हमेशा 450 रुपए में ही गैस दूंगा गरीब बहनों को।'

शिवराज ने प्रदेश के मेधावियों के बारे में बात करते हुए कहा कि कक्षा 12वीं में अब 60 प्रतिशत लाने वाले विद्यार्थियों को भी लैपटॉप दिया जाएगा। प्रदेश के सभी स्कूलों में 12वीं में टॉप 3 की पोजिशन पर आने वाले बच्चों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 12वीं में 75 फीसदी अंक लाने पर लैपटॉप दिया जा रहा था। लेकिन अब आने वाले साल में जो बच्चे 60 प्रतिशत अंक लाएंगे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जायेगा।

Tags

Next Story