MP Election 2023: सीएम शिवराज ने मंच से बोला I Love you, जानें क्या है मामला

MP Election 2023: सीएम शिवराज ने मंच से बोला I Love you, जानें क्या है मामला
X
Madhya Pradesh Election 2023 : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दीपावली त्योहार के दिन भी चार चुनावी संभाएं की, तो वहीं धनतेरस पर भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

MP Election 2023: भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान 17 नवंबर को होना है जिसमें केवल अब 4 दिनों का वक्त बचा हुआ है। मतदान की त‍िथ‍ि करीब आते ही नेताओं की सभाओं और रैलियों का दौर चरम पर है। दीपावली का दिन होने के बाद बावजूद मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस सिलसिले में सीएम ने सागर, और खुरई में रोड शो करने के साथ साथ आमसभा को भी संबोधित किया।


सीएम शिवराज ने जनता के संबोधन को लेकर कहा कि मैं जहां से भी गुजरता हूं लोग, बच्चे और जो भी देखतें तो उनके मुंह से तो एक ही बात ही निकलती है,”ये मामा, वो मामा” I LOVE YOU तो मैं भी जो बच्चे ऐसा बोलते है तो मैं भी उनको I LOVE YOU 2 का रिप्लाई दे देता हूं ये जनता का प्यार है।


आखरी जुगत में लगे सीएम

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मालथोंन (खुरई), बेरसिया (भोपाल), कुक्षी(धार), उधमखेड़ी (सारंगपुर) विधानसभाओं में चुनाव प्रचार करने में जुटें हैं। इतना हीं नहीं उन्होंने धनतेरस के दिन भी 11 चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। साथ ही शाम में भोपाल के चौक बाजार में लाड़ली बहनों के साथ खरीददारी करने भी पहुंचे थें। कुस मिलाकर सीएम शिवराज अपनी आखिरी कोशिश में जुटें हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज ने आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 122 विधानसभाओं में संभाएँ की है। वहीं अंत तक 180 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश में जुटें हैं।

Tags

Next Story