सीएम अचानक पहुंचे बुधनी, बाढ़ पीड़ितों से कहा- सभी को मिलेगा गेहूं और केरोसिन

सीहोर । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज दोपहर करीब 1 बजे बुधनी विधानसभा के शाहगंज नगर पहुंचे। यहां पर पहुंच कर बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
उसके उपरांत शाहगंज में स्थित सोमलबाड़ा बाढ़ राहत शिवर का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले से ही निर्देशित किया जा चुका है कि जहाँ जहाँ भी बाढ़ का पानी घुसा है, उन तमाम गावों का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपी जाएं। उसके बाद जो जितना पात्र है, उसको उस अनुसार मुआवजे की व्यवस्था की जाएगी। त्वरित मदद के लिए मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़तों के लिए 50 किलो गेहूं और मिट्टी का तेल (केरोसिन) दिए जाने की भी बात कही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS