मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों, गरीबों और सैनिकों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत और आभार किया व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों, गरीबों और सैनिकों के हित में लिए गए निर्णयों का स्वागत और आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री-मंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रतिमाह दिए जाने वाले मुफ्त राशन की अवधि एक वर्ष बढ़ा कर दिसम्बर 2023 तक कर दी है। इसके साथ ही आगामी सीजन 2023 में खोपरा (नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि और पूर्व सैनिकों के लिए ओआरओपी में पेंशन रिवीजन को मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री मोदी ने 31 दिसम्बर 2022 तक लागू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में देश के 81 करोड़ 35 लाख लाभार्थियों को प्रतिमाह दिए जाने वाले मुफ्त राशन की अवधि एक वर्ष बढा़ने का अभूतपूर्व फैसला किया है। इस योजना में गरीबों को 5 किलो मुफ्त अनाज दिया जाता है। चौहान ने कहा कि किसान-कल्याण के लिए संकल्पित प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी सीजन 2023 में खोपरा (नारियल) के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि की है।
बॉल खोपरा में 750 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी-
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम नारियल किसानों के लिए लाभकारी रिटर्न्स सुनिश्चित करेगा। नई दिल्ली में हुई कैबिनेट बैठक में उचित औसत गुणवत्ता वाले मिलिंग खोपरा की एमएसपी 10 हजार 590 प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 10 हजार 860 रुपए प्रति क्विंटल की गई है। बॉल खोपरा की एमएसपी 11 हजार से बढ़ा कर 11 हजार 750 रुपए प्रति क्विंटल की है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार मिलिंग खोपरा की एमएसपी में 270 रूपए प्रति क्विंटल और बॉल खोपरा में 750 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्री-मंडल ने पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए ओआरओपी में पेंशन रिवीजन की मंजूरी देकर राष्ट्र सेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS