Twitter पर गरजे शिवराज- महाकाल को जाना नहीं, अपराधी को बख्शने वाली नहीं है हमारी सरकार

भोपाल। कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को हिरासत में लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत की।
इसके अलावा उन्होंने ट्वीटर पर भी टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है- 'जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना नहीं।.…….हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।'
उज्जैन में आज विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। सरेंडर करने के पहले उसने महाकाल मंदिर में दर्शन किया। उसने नकाब लगा रखे थे। गौरतलब है कि विकास दुबे की तलाश पूरे देश की पुलिस को बड़ी सरगर्मी से थी। विकास दुबे उस एनकाउंटर का मुख्य आरोपी है, जिसमें यूपी के 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। यूपी में हुई इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार था। तभी से उसकी तलाश थी। विकास दुबे के एमपी कनेक्शन को लेकर जांच जारी थी। मध्यप्रदेश पुलिस इसे लेकर हाईअलर्ट पर थी।
ग्वालियर-चंबल के 15 बदमाशों के विकास दुबे से कनेक्शन का सुराग भी पुलिस के हाथों से लग चुके थे, जिसके बाद एसटीएफ ने अपनी पतासाजी तेज कर दी थी। खबर है कि विकास के 2 अन्य साथी बिट्टू और सुरेश को भी उज्जैन पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है। आज विकास दुबे के पकड़े जाने के बाद कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे। लॉकडाउन की अवधि में यूपी से उज्जैन तक चोरी-छिपे पहुंचना आसान नहीं था। लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए पहुंच गया। उसके रिश्तेदारों ने पहले ही पुलिस को मना कर दिया था, कि उन्होंने विकास दुबे को पनाह दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS