मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नए वर्ष पर 28 दिसंबर को पुंडुचेरी के लिए होंगे रवाना, 2 जनवरी को लौटेंगे भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नए वर्ष पर 28 दिसंबर को पुंडुचेरी के लिए होंगे रवाना, 2 जनवरी को लौटेंगे भोपाल
X
इस वर्ष नए साल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार पुंडुचेरी की यात्रा पर जा रहे हैं। पिछले वर्ष वे दक्षिण भारत की यात्रा पर थे। वहां से शिरडी सांई दरबार में मत्था टेकने के बाद भोपाल आए थे।

भोपाल। इस वर्ष नए साल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार पुंडुचेरी की यात्रा पर जा रहे हैं। पिछले वर्ष वे दक्षिण भारत की यात्रा पर थे। वहां से शिरडी सांई दरबार में मत्था टेकने के बाद भोपाल आए थे। इस वर्ष उनके कार्यक्रम में बदलाव रहेगा। वे 28 दिसंबर को दोपहर में भोपाल से पुंडुचेरी के लिए रवाना हो जाएंगे। भोपाल वे 2 जनवरी को आएंगे।

मुख्यमंत्री चाैहान नए वर्ष पर प्रत्येक वर्ष किसी पर्यटन व धार्मिक स्थल पर पहुंचते हैं। इस पर वे सपरिवार पुंडुचेरी जा रहे हैं। वहां वहां 4 दिन तक रूकेंगे। इस दौरान वे पुंडुचेरी के सभी प्रसिद्ध स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद प्रत्येक वर्ष की तरह ही वे एक जनवरी 2023 को वे शिरडी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिरडी में सांई धाम में मत्था टेकने के बाद रात्रि विश्राम के बाद शिरडी में ही करेंगे। वे दो जनवरी को भोपाल पहुंचेंगे।

Tags

Next Story