CM SHIVRAJ : छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रतिमा पर क्या बोले शिवराज, कांग्रेसियो पर आरोप

CM SHIVRAJ : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज (CM Shivraj) ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोलते हुए कहा कि यह वह कमलनाथ (Kamal Nath) है जिन्होंने सौसर में, (Sausar) छत्रपति शिवाजी महाराज (Chatrapati Shivaji) के प्रतिमा नहीं लगने दी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का पाप कमलनाथ ने किया है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि तब हमारी सरकार नहीं थी। मैं खुद गया था मैंने वहाँ आंदोलन किया था कि सौसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगेगी। अब सब देख रहे हैं असली और नकली कौन हैं। कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग अब भगवान राम की भी पूजा करते हैं और अब छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं।
झूठी कसमें
शिवराज ने कहा कि नकली चेहरा सामने आए, असली सूरत छुपी रहे उसका उदाहरण हैं ये कांग्रेस के नेता कमलनाथ। उन्होंने कहा कि जनता हम पर विश्वास करती है तो हमें कसम खाने की जरूरत नहीं है। जो झूठे हैं उनको झूठी कसमें खानी पड़ती है। चाहे गंगा जल ले जाएं या नर्मदा जल ले जाएं क्या फ़र्क पड़ना है।
मुख्यमंत्री शिवराज शुक्रवार को भोपाल के जबूरी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजित होने वाले भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा ही जीत दर्ज करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS