CM SHIVRAJ : शिवराज का बयान, कहा - लोगों के चेहरे के भाव से बता सकता हूं होगी भाजपा की जीत

CM SHIVRAJ : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj) जम्बूरी मैदान (Jamburi Graound) पहुँचे। उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ (Mahakubh) की तैयारियों (Preparation) का जायजा लिया। इसके लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर चर्चा (Meeting) की। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम तय किया गया है।
जम्बूरी मैदान पहुंचे शिवराज ने कहा कि विराट स्वरूप का दर्शन हम कार्यकर्ता महाकुंभ में कराते हैं। जनता भी विश्वास से भर जाए कि भाजपा के अलावा कुछ नहीं। बीजेपी कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में खडे रहना है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी। विरोधी सोच नहीं पायगे कि ऐसी जीत होगी। अब तक सबसे बड़ा जनादेश भाजपा को मिलेगा। मैं दिन भर जनता के बीच रहता हूं, उन्हीं के बीच खाता हूं, घूमता हूं। मैं बता सकता हूं इस बार अप्रत्याशित जीत होगी। लोगों के चेहरे के भाव देख कर बता सकता हूं।
बहनों को किया आमंत्रित
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कभी दम नहीं था। उन्होंने कहा कि जम्बूरी मैदान में सभा करने का शुभ मैदान है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करेंगे। प्रदेश में भाजपा की आश्चर्यजनक जनक विजय होगी। भोपाल के कार्यकर्ता व्यवस्था अच्छी करते हैं लेकिन संख्या नहीं लाते हैं।
शिवराज ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर कहा है कि इस महाकुंभ में बहनों को भी अच्छी संख्या में आना चाहिए। अगली बात कहूँ तो भोपाल के कार्यकर्ता व्यवस्था और संख्या भी सर्वश्रेष्ठ करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में आयोजित हो रही भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल हो कर जोश भरेंगे। 25 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज इन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को जम्बरी मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा भी की।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS