MP Election 2023: सीएम शिवराज ने संदीप जायसवाल को क्यों बताया अपना ब्लैंक चेक, ये बड़ी वजह आई सामने

MP Election 2023: सीएम शिवराज ने संदीप जायसवाल को क्यों बताया अपना ब्लैंक चेक, ये बड़ी वजह आई सामने
X
जनता को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुड़वारा प्रत्याशी संदीप जायसवाल को अपना ब्लैंक चेक हैं "मैं उन्हें कभी भी भंजा सकता हूं”

MP Election 2023 कटनी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान कटनी विधान सभा पहुंचे थे जहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए मुड़वारा प्रत्याशी संदीप जायसवाल को अपना ब्लैंक चेक बताया। उनका कहना है कि जायसवाल कटनी के विकास के लिए सैकड़ों करोड़ की सड़कें, ब्रिज और विकास कार्यों के लिए लड़कर कटनी को देते नजर आते हैं।

दरअसल, अल्पप्रवास पर कटनी पहुंचे मुख्यमंत्री को बीजेपी नेता और कार्यकर्ता तिलक कॉलेज ग्राउंड में चल रही जनसभा तक ले गए। उसमें शामिल होते ही शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को मिलने वाले लाभों की बात की कही। उन्होंने आगे की योजनाओं के लिए बताया कि अगली सरकार पर हर घर से एक शख्स को रोजगार देने की योजना लाने की तैयारी कर रहे हैं।

इस वजह से गिरी कांग्रेस की सरकार

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 माह में मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार गिरने की वजह भी बताई। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने आते ही संबल, तीर्थ योजना सहित मृतक के परिजनों को तत्काल पांच हजार मिलने वाली महत्वाकांक्षी योजनाएं बंद की थी। उसके परिणाम स्वरूप उनकी सरकार गिरी। वहीं, मीडिया से चर्चा में पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का विकास हुआ वाले बयान पर शिवराज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह खुद घोटालेबाज हैं। उन्होंने क्राइम की, कमीशन की और भ्रष्टाचार की सरकार चलाई है। उनसे ज्यादा भ्रष्ट कोई सरकार नहीं थी। उन्हीं पाप के बोझ से उनकी सरकार गिरी थी।

Tags

Next Story