CM SHIVRAJ : शिवराज का बयान, कहा - पढ़ाया गया गलत इतिहास हम बदल देंगे

CM SHIVRAJ : भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (CM Shivraj) महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) स्मारक (Park) शिलान्यास कर उन्हें याद (Remember) करते हुए कहा कि जब तक सूरज-चांद (Sun-Moon) रहेगा तब तक महाराणा प्रताप का नाम रहेगा। इसके साथ ही शिवराज ने अपने बयान में कहा कि पहले लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया गया। हम इतिहास बदल देंगे।
शिवराज ने वीर सपूत महाराणा प्रताप की स्मृति कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री बनकर मेरा जीवन सार्थक हो गया। महाराणा प्रताप 72 किलो का कवच पहनते थे। अपना तो वजन भी इतना भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व में गलत इतिहास पढ़ाया गया है। हम इतिहास बदल देगें।
सरकार की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का काम पुल पुलिया बनाना भर नहीं है। सही इतिहास लोग पढ़े ये भी जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप लोक कुंभलगढ़ से प्रेरित होगा। महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी यहां लगेगी। चित्तौड़गढ़ जैसा विजय स्तंभ भी यहाँ बनाया जायेगा। आकाशीय मंच भी यहां बनाया जायेगा।
महाराणा प्रताप के विषय पर बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है इस भाव को व्यक्त करने के लिए। भोपाल के तात्याटोपे स्टेडियम के पास देश के गौरव महाराणा प्रताप स्मारक शिलान्यास मुख्यमंत्री शिवराज की अगुवाई में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1597 में महाराणा चोटिल हुए और अंतिम सांस ली थी, तब उनके शत्रु भी रो पड़े थे और कहा था कि ऐसा वीर हमने नहीं देखा। आज हम उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करने आए है। उनकी भव्य प्रतिमा लगेगी है,इसके साथ ही अन्य के जीवन चरित्र की भी प्रदर्शनी लगेगी। महाराणा प्रताप की 20 मिनट की फिल्म और उसके प्रदर्शन के लिए एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनेगा। मेवाड़ एवं महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रदर्शित गैलरी बनेगी। लैंड स्केप एरिया में खुली गैलरियों के माध्यम से महाराणा प्रताप द्वारा वन में व्यतीत किए गए कालखंड का पूरा प्रदर्शन किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS