PM Fasal Bima Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! CM शिवराज इस दिन जारी करेंगे फसल बीमा की राहत राशि

भोपाल : मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर, जल्द ही राज्य सरकार दौरा 44 लाख किसानों के खाते में फसल बीमा की राशि जमा की जाएगी। जिसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यह राशि वर्ष 2022- 2023 में ख़राब हुई फसलों के लिए दिया जाएगा। जिसको लेकर सीएम शिवराज ने अधिकारियों को नुसकान का सर्वे करने के भी निर्देश दे दिए है। ताकि जल्द से जल्द राहत राशि जारी कर सके। बता दें की यह राशि RBC 6-4 के अंतर्गत किसानों को दिया जाएगी।
27 या 28 सितंबर को राशि हो सकती है ट्रांसफर
सूत्रों के मुताबिक शिवराज सरकार द्वारा यह राशि 27 या 28 सितंबर को जारी की जा सकती है। जिसको लेकर लगातार अधिकारियों द्वारा सर्वे किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार किसानों को करीबन 700 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा सकता है। बता दें कि बेमौसम बारिश की वजह से बड़ी तादाद में किसानों की फसल खराब हो गई थी। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा राहत राशि दी जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कमलनाथ ने सीएम को लिखा था पत्र
इसी कड़ी में बीते दिन पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी सीएम को पत्र लिखकर किसानों के लिए जल्द ही राहत राशि जारी करने की अनुग्रह किया था। जिसमे उन्होंने लिखा था खरगोन, सीहोर, विदिशा, धार, नीमच, हरदा होशंगाबाद आदि जिलों में फसलों को हुए नुकसान को लेकर किसान काफी चिंतित है। जिसको संज्ञा में लेते हुए जल्द ही नुकसान का सर्वे करवाए जाने एवं त्वरित मुआवज़ा दिया जाए।
जून में किसानों को मिली थी वर्ष 2021 की राशि
बता दें कि यह राशि वर्ष 2022-23 में खरीफ और रबी की फसलों के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले शिवराज सरकार ने जून 2023 में प्रदेश के 44 लाख किसानों को वर्ष 2021 की फसल बीमा राशि ट्रांसफर की थी।इसके तहत किसानों को दो हजार 900 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अब वर्ष 2022 का भुगतान किया जाना है, इसमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, हरदा सहित अन्य जिलों के किसान शामिल है, जिनकी अतिवर्षा और बाढ़ से खरीफ और रबी की फसलें खराब हुई थी।
इन जिलों में हुई थी सर्वाधिक क्षति
बता दें कि वर्ष 2021 के फसल बीमा में सर्वाधिक 271 करोड़ रुपये उज्जैन जिले के 5,36,315 किसानों को मिलेंगे। इसके बाद सीहोर जिले के 4,05,150 किसानों को 232 करोड़ रुपये, शाजापुर जिले के 1,94,000 किसानों को 197 करोड़ रुपये, विदिशा जिले के 2,70, 850 किसानों को 196 करोड़ रुपये, नर्मदापुरम के 1,47,178 किसानों को 190 करोड़ रुपये और राजगढ़ जिले के 1,97,200 किसानों को 169 करोड़ रुपये फसल बीमा की राशि दी गई । इन्हीं जिलों में फसलों की क्षति अधिक हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS