Ladli Bahna Yojana: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, कहा - बहनों को 1 नहीं 3 हज़ार तक दी जाएगी राशि, लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त जारी

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लाडली बहना योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। जिसके तहत आज प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खाते में एक - एक हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को तीन हजार रुपए तक दिए जाएंगे। शुरुआत एक हजार रुपए से कर रहे हैं। जैसे-जैसे पैसों की व्यवस्था होती जाएगी, 250-250 रुपए बढ़ाते जाएंगे।
तीन हजार रुपए तक बहनों को दी जाएगी राशि
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आज आनंद का दिन है। हर महीने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए डाले जाएंगे। पहले ये योजना आदिवासियों के लिए बनाई थी। उनकी हालत सुधर गई। जब कांग्रेस की सरकार आई, तो उन्होंने बंद कर दी थी। बेटा-बेटियों के लैपटॉप भी कांग्रेस ने बंद कर दिए थे। सरकार एक हजार रुपए तक ही नहीं रुकेगी। धीरे-धीरे पैसे बढ़ाते जाएंगे। पैसे का इंतजाम होते ही और भी बढ़ाएंगे। आने वाले समय में 250-250 रुपए बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक ले जाएंगे।
सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में पैसे हुए ट्रांसफर
कार्यक्रम के शुरुआत के दौरान सीएम ने लाड़ली बहना योजना के राशि हस्तांतरण समारोह का शुभारंभ कन्याओं और बहनों का पूजन किया। जिसके बाद सीएम ने जनता के संबोधन के बाद सिंगल क्लिक में एक हजार रुपए हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई भी मौजूद हैं।
जानें क्या है इस योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में Ladli Behna Yojana का शुभारंभ किया। लाडली बहना योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने “लाडली बहना योजना” के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। बता दें कि, इस योजना के तहत प्रदेश की 23 साल से 60 साल के बीच की उम्र की विवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS