सीएम शिवराज का जन्म दिन कल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले - पार्टी कार्यकर्ता हाेर्डिंग-पोस्टर के बजाय पौधे लगाएं

सीएम शिवराज का जन्म दिन कल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले - पार्टी कार्यकर्ता हाेर्डिंग-पोस्टर के बजाय पौधे लगाएं
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा प्रतिदिन लगाने का संकल्प लिया है। हर प्रकार की व्यवस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री ने जिस तरह अपने इस संकल्प को निभाया है, वह हमारे कार्यकतार्ओं के लिए ...

भोपाल। मुख्यमंत्री ( Chief Minister ) शिवराजसिंह चौहान ( Shivraj singh Chauhan ) का 5 मार्च, शुक्रवार को जन्मदिवस ( Birth Day ) है। भाजपा ( BJP ) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ( Vishnudutt Sharma ) ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता मैं कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। इसे देखते हुए भाजपा ने यह तय किया है कि उनका जन्मदिन सेवा, समर्पण और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की भावना के साथ मनाया जाएगा। मैं पार्टी कार्यकतार्ओं से यह अनुरोध करता हूं कि वे उत्साह के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन मनाएं, लेकिन उनकी भावनाओं के अनुरूप एक पौधा अवश्य लगाएं।

कार्यकतार्ओं के लिए प्रेरणा है मुख्यमंत्री का संकल्प -

शर्मा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा प्रतिदिन लगाने का संकल्प लिया है। हर प्रकार की व्यवस्तताओं के बीच मुख्यमंत्री ने जिस तरह अपने इस संकल्प को निभाया है, वह हमारे कार्यकतार्ओं के लिए एक प्रेरणा है। इतिहास में इस तरह के उदाहरण नहीं मिलते। मुख्यमंत्री चौहान ने यह मंशा व्यक्त की है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर किसी प्रकार के होर्डिंग- पोस्टर न लगाए जाएं। सिर्फ एक पौधा लगाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाएं। इसलिए मेरा सभी कार्यकतार्ओं से अनुरोध है कि पर्यावरण संरक्षण के मुख्यमंत्री के संकल्प को ताकत देने के लिए एक पौधा लगाकर उनका जन्मदिन मनाएं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता अस्पतालों में फल वितरण, सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान तथा कन्यापूजन जैसे कार्यक्रम करें। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभान्वित लोगों को भी इन कार्यक्रमों से जोड़ा जा सकता है।

प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति से सफल हो रहा आपरेशन गंगा -

शर्मा ने कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण बड़ी संख्या में यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्र प्रभावित हुए हैं। लेकिन मैं आज गर्व के साथ कह सकता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता और सजगता के कारण अनेक छात्रों को यूक्रेन से निकाला जा सका है। आपरेशन गंगा प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही सफल हो रहा है। वहीं शर्मा ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान की तरह समर्पण निधि अभियान सफल होगा।

Tags

Next Story