मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी, अधिकांश जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी, अधिकांश जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे
X
मध्यप्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे बना हुआ है। प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड का कहर लगातार जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 6 डिग्री से नीचे बना हुआ है। प्रदेश का ज्यादातर हिस्सा शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। ग्वालियर का रात का पारा 2 डिग्री के आसपास है। नौगांव में पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस है। इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रात के तापमान में मामूली बढ़त आई है। 25 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके बाद रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

इन जिलों में सीवियर कोल्ड वेव

खजुराहो, नौगांव, सिवनी, उमरिया और ग्वालियर में मौसम विभाग ने सीवियर कोल्ड वेव (अति शीतलहर) घोषित किया है। भोपाल समेत 9 जिले सुबह तक कोल्ड वेव (शीतलहर) की चपेट में रहे। भोपाल के अलावा रीवा, मंडला, सागर, सतना, दतिया, खंडवा, खरगोन और रतलाम में भी ठंडी हवाएं चल रही हैं। तेज ठंड का असर दिल और दिमाग पर पड़ रहा है। लगातार हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हेमरेज के मरीज सामने आ रहे हैं।

Tags

Next Story