मध्यप्रदेश में कल तक रहेगी ठंड, कई जिलों में चलेगी शीतलहर, 13 फरवरी से बढ़ने लगेगा तापमान, मिलेगी राहत

मध्यप्रदेश में कल तक रहेगी ठंड, कई जिलों में चलेगी शीतलहर, 13 फरवरी से बढ़ने लगेगा तापमान, मिलेगी राहत
X
मध्यप्रदेश में अब भी ठंड जारी है। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह देर तक कोहरा रहता है। धूप तीखी निकल रही है लेकिन शीतलहर चलने के कारण ठंड के कारण उसका असर नहीं है। ठंड के हालात कल तक और रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने कर रखी है। इसके साथ प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर जारी रहेगी। 13 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब भी ठंड जारी है। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह देर तक कोहरा रहता है। धूप तीखी निकल रही है लेकिन शीतलहर चलने के कारण ठंड के कारण उसका असर नहीं है। ठंड के हालात कल तक और रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने कर रखी है। इसके साथ प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर जारी रहेगी। 13 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान बढ़ने लगेगा। इसके बाद ही लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

यहां रहेगा कोल्ड डे, ठंड का असर

प्रदेश के उमरिया, जबलपुर और धार में कहीं-कहीं कोल्ड डे रह सकते हैं। उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, धार और बैतूल में भी कहीं-कहीं दिन में ज्यादा ठंड रहेगी। चौबीस घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान अधिकांश इलाकों में 30 से लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। रात में भी कहीं-कहीं पारा 7 डिग्री सेल्सियस पर गिर गया। जबलपुर में 11 डिग्री से लुढ़ककर रात का पारा 6.6 डिग्री पर आया। भोपाल 12 डिग्री से 6.6 डिग्री, ग्वालियर में 11 डिग्री से 6.6 और इंदौर में रात का पारा 13.1 डिग्री से गिरकर 9.4 डिग्री पर आ गया।

Tags

Next Story